Skip to content

studentdhaba

Latest Hindi Khabarein Sabse Pehle

Menu
  • Home
  • Latest News
  • Food Recipes
  • Tech News
  • Education
Menu
Budget 2024 India

Budget 2024 India; जुलाई में पेश होगा मोदी सरकार का 2024 का बजट, विकास का रोडमैप होगा तैयार

Posted on 13 June 2024

Budget 2024 India; इस Budget के साथ Nirmala Sitaraman लगातार सातवीं बार Budget पेश करेंगी, और इसके साथ ही वे लगातार सबसे ज्यादा बार Indian Budget पेश करने का रिकॉर्ड भी स्थापित करेंगी। इससे पहले पूर्व Finance Minister Moraji Desai ने लगातार छह बार Budget पेश किया था, 1959 से 1964 तक। अब तक जितने भी Finance Minister ने Budget पेश किए है, उन सभी में यह सबसे ज्यादा है। Indian Budget देश की आर्थिक व्यवस्था, और विकास को एक दिशा देता है। आज हम Indian Budget 2024 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातें जानेंगे, और साथ ही, विस्तार से विश्लेषण करेंगे की Budget 2024 में कौनसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Indian Budget एक तरह का Financial Statement है, जिसे प्रति वर्ष Finance Minister द्वारा संसद मे पेश किया जाता है। इसमें सरकार के Revenue और Expenditure का विस्तृत विवरण होता है। Budget का उद्देश देश में आर्थिक प्रगति को बढ़ाना, वित्तीय स्थिरता बनाना, सामाजिक कल्याण के विविध प्रकार के योजनाओं को कार्यान्वित करना होता है। इसके साथ ही Share Market पर भी Budget का गहरा प्रभाव पड़ता है।

जुलाई में बजट प्रस्तुत करने का कारण

जैसा कि हम सब जानते है, Indian Budget प्रति वर्ष परंपरागत रूप से February महीने में पेश होता है, लेकिन इस वर्ष July में क्यों? इसका कारण है, 2024 के Lok Sabha Elections. जिस वर्ष भी Elections होते है, उस वर्ष February महीने में, संसद मे एक Interim Budget पेश किया जाता है। और जो पार्टी चुनाव जीतकर सरकार स्थापित करती है, वो पार्टी July में Final Budget पेश करती है। उसके बाद अगले वर्ष से फिर से, Budget February में पेश किए जाते है।

NDA Alliance के जीत के साथ, Niramala Sitharaman को अगले पांच वर्षों के कार्यकाल के लिए Finance Minister चुना गया है, और इस वर्ष वे July महीने में Budget प्रस्तुत करेंगी। सत्तारूढ़ पार्टी को चुनाव से पहले एक Interim Budget पेश करना होता है, तीन से चार महीनों के लिए, जिससे देश की अर्थव्यस्था अनावरत रूप से चलती रहे। और फिर जो पार्टी Lok Sabha Elections के बाद सरकार स्थापित करती है, उसे बचे हुए वर्ष का Budget संसद में पेश करना होता है।

Budget 2024 में किन क्षेत्रों पर मुख्य ध्यान दिया जाएगा

Annual Budget भारत के आर्थिक नीतियों का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह सरकार की अलग-अलग क्षेत्रों की योजनाओं को प्रस्तुत करता है, और उनके विजन को दर्शाता है। जैसे Education, Health, Infrastructure, Trade, Commerce और Employment जैसे अनेक क्षेत्रों को प्रोत्साहन मिलता है। Budget देश की आर्थिक व्यवस्था को दिशा देता, और निर्धारित करता है। Budget पूरे देश में एक समान विकास की नींव रखता है। अब हम जानेंगे budget 2024 expectations के बारे, की हम इस आने वाले Budget से क्या उम्मीदें कर सकते है, और कौन से क्षेत्र के लिए, कितनी राशि आवंटित होगी।

1- कृषि और ग्रामीण विकास

Budget 2024 में कृषि और कृषि संबधी क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया हैं। भारत के GDP में यह क्षेत्र 17.59% योगदान देता है। कृषि क्षेत्र के लिए Budget 2024 में 20 लाख करोड़ का श्रेय दिया जाएगा, और साथ ही Agricultural Accelerator Fund में आवंटन किया जाएगा। कृषि क्षेत्र में क्षेत्र बढ़ाने से देश का मूलभूत रूप से विकास होगा।

2. स्वास्थ्य और शिक्षा

भारत की Global Health Security (GHS) Index में 195 देशों में से 66वें पायदान पर है। इस स्थिति को और सुधारने के लिए, और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए, Interim Budget 2024 में ₹79,221 करोड़ को बढ़ाकर ₹90,171 करोड़ किया गया। और Budget 2024 में यह आंकड़े और भी बेहतर होते हुए दिखाई दे सकते है। सरकारी अस्पतालों की सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए, विशेष राशि को आवंटित किया गया है।

शिक्षा के क्षेत्र में भी ₹73,498 Crore आवंटित किए गए, Department of School Education & Literacy के लिए आवंटित की गई यह, अब तक की सबसे ज्यादा राशि है। इसके बावजूद यह केवल हमारे GDP का 2.9% है। विकसित देशों में यह आंकड़े 8% से भी ऊपर है। उम्मीद है, की Budget 2024 में यह आंकड़े और बढ़ते हुए दिखे।

3. इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास

Interim Budget 2024 में Infrastructure क्षेत्र दूसरे पायदान पर था, राशि आवंटित के मामले में। Road, Railway, Airport और Dam के प्रगति के लिए, Budget 2024 में भी बड़ी राशि आवंटित हो सकती है। Road & Highway के लिए 2.78 लाख करोड़, और Railway के लिए 2.55 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे, और Budget 2024 से भी ऐसी ही उम्मीद है। यह न केवल
आधारभूत संरचना को और सुदृढ़ करेगा, बल्कि इससे Employment भी बढ़ेगी।

4. डिजिटल इंडिया और तकनीकी उन्नति

किसी भी देश का विकास पूरी तरह से तभी हो सकता है, जब Digital क्षेत्र में प्रगति हो। Interim Budget में IT और Telecommunications के क्षेत्र के लिए ₹1,15,752 की राशि आवंटित की गई थी, पिछले वर्ष से 20.85% ज्यादा।

Digital India कार्यक्रम के तहत इंटरनेट कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने और technical innovation को प्रेरणा देने के लिए Budget में कई योजनाएं शामिल की गई हैं। Budget 2024 के साथ और भी कही सारी नई स्कीम्स शुरू होने का अंदेशा है। इस क्षेत्र में अगले कुछ वर्षों में कुछ नए कानून भी लागू हो सकते हैं।

5. रोजगार सृजन और कौशल विकास

Interim Budget 2024 में MANREGA Scheme के लिए ₹86000 करोड़ आवंटित किए गए थे, पिछले वर्ष से ₹26000 करोड़ ज्यादा। Budget 2024 में Employment और Skill Development के लिए विशेष ध्यान दिया गया था, और इस Budget में भी दिया जाएगा। युवाओं को सरकार के अनेक योजनाओं और परियोजनाओं के माध्यम से शिक्षित और कौशल बनाकर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करना, यह इस Budget का उद्देश्य रहा है। Prime Minister Skill Development योजना के तहत ₹3517 करोड़, युवाओं को और कुशल बनाने के लिए आवंटित किए गए हैं।

7. पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास

Ministry of Environment, Forest and Climate Change (MoEFCC) की लिए ₹3265 आवंटित किए गए है, और Climate Change और बढ़ती ऊर्जा की मांग को देख कर यह अंदेशा है, की यह Budget 2024 में यह आंकड़े और भी बढ़ जाए। Interim Budget में Solar Energy के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए, ₹10,000 करोड़, लगभग पिछले Budget से दो गुनी राशि, आवंटित की गई थी। इस क्षेत्र में भी अच्छी राशि आवंटित करने का अंदेशा है। Sustainable Development के लिए भी Budget 2024 में अच्छी आंकड़े आवंटित हो सकते हैं।

8. आवास और शहरी विकास

Interim Budget में Pradhan Mantri Awas Yojana के लिए, इस Budget में ₹80,670 करोड़ आवंटित किए गए, जिसके बाद इस स्कीम में कुल निवेश ₹8.11 लाख करोड़ हो गए। इसके साथ Urban Development के लिए, ₹77,000 करोड़ आवंटित किए गए। Budget 2024 में इस क्षेत्र से भी उम्मीदें है। Budget 2024 का उद्देश शहरी सुविधाओ की प्रगति, और उनका विकास है।

यह थे, Budget 2024 Expectations के कुछ मुख्य क्षेत्र। इन क्षेत्रों में हम सबसे ज्यादा राशि आवंटित करने की उम्मीद कर सकते है। इसके अलावा और भी महत्त्वपूर्ण क्षेत्र है, लेकिन यह क्षेत्र है, जिनमे आपको Budget highlights में सबसे ज्यादा राशि आवंटित होती हुई दिखेगी।

सबसे पहला Indian Budget किसने पेश किया?

स्वतंत्र भारत का सबसे पहला Indian Budget, भारत के सबसे पहले Finance Minister, ‘RK Shanmukham Chetty’ ने 26th November 1947 को पेश किया था। RK Shanmukham Chetty 1947 से 1949 तक Finance Minister थे। सबसे पहला Budget ₹197.39 करोड़ का था, जिसमे से 92.74 करोड़ Defense के क्षेत्र आवंटित किए गए थे। तुलना के लिए, Interim Indian Budget 2024 ₹47,65,768 करोड़ का था, और आज भी Defense क्षेत्र में ही सबसे ज्यादा, ₹6,21,541 आवंटित किए गए है।

यह थी, कुछ जरूरी बाते, Indian Budget 2024 को लेकर, और साथ ही हमने Budget 2024 Expectations के बारे में भी जाना, की कोन से क्षेत्रों में सबसे ज्यादा राशि आवंटित हो सकती है, और कोन से क्षेत्र Budget Highlights का मुख्य हिस्सा हो सकते हैं। मिलते अगले किसी आर्टिकल में, तब तक ऐसी ही अपनी जिज्ञासा बनाए रखे। जय हिंद।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

  • UP Police SI Bharti 2025 ; यूपी में दरोगा के रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, यह रहा लिंक
  • BPSC TRE 4.0 Notification 2025; 80 हज़ार सीटों पर शिक्षक भर्ती के लिए मार्च में इस दिन से लिया जाएगा आवेदन
  • UP Police SI Vacancy 2025UP Police SI Vacancy 2025; यूपी में 2025 में दरोगा के 5000 पदों पर इस महीने से जल्द शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया
  • PET 2025 Kab HogaPET 2025 Kab Hoga; पेट परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को मिली खुशखबरी , अब इस महीने होगा परीक्षा का आयोजन
  • RRB Group D Exam Date 2025  RRB Group D Exam Date 2025; 32438 पदों पर होने वाली परीक्षा का आयोजन मई माह में इस दिन होगा शुरू
  • Education
  • Food Recipes
  • Latest News
  • Tech News

Connect With Us

  • Telegram
  • WhatsApp
  • YouTube

Contact Us

Email-akraiskn23@gmail.com

Add- Belhar Kalan Sant Kabir Nagar (UP)

©2025 studentdhaba | Design: Newspaperly WordPress Theme